white and black Together We Create graffiti wall decor

घर की दीवारों को पेंट करने के लिए इन बातों को रखें याद | Remember These Things To Paint The Walls Of The House

red and gray brick house under gray sky

घरों को सजीव रूप देने के लिए दीवारों को पेंट कराना बहुत ही अवश्यक होता है। लेकिन जब घरों को पेंट कराने की बात आती है, तो हमारे सामने बहुत सी समस्याएं आती है, जैसे कौन से कलर से दीवारों को पेंट कराएं और कौन सी बातों का ध्यान रखें। इसी तरह के कई अन्य सवाल भी इस समय परेशान करते हैं।
जैसे कि कौन से रंग से दीवारों को पेंट करें जिससे दीवारे सजीव होकर बोल उठे। इस मामलों पर एक्सपर्ट कहते हैं कि, दीवारों को कलर करने से सिर्फ घर ही खूबशूरत नहीं होता है, बल्कि घर की पर्सनैलिटी को भी दर्शाता है। वहीं कुछ लोगों की राय है, कि फर्नीचर और कमरे के हिसाब से रंगों की स्कीम चुने। तो आइए जानते है, कि घरों की दीवारों पर कौन से रंगों का प्रयोग होना चाहिए, साथ ही कौन सी बातों का इस दौरान ध्यान रखना चाहिए।

घर के लिए कैसे करें अच्छे रंगों की पहचान? | How To Identify Good Colors For Home?

gray fabric loveseat near brown wooden table

वैसे तो सभी रंग घरों को कलर करने के लिए जरूरी है, लेकिन अगर वर्तमान समय की बात करें या कुछ समय पहले कि तो घरों में कलर करने के लिए सबसे अच्छा रंग बेसक पेस्टल शेड्स या मिट्टी के रंग ही है। जिन्हें लोग अपनी पहली पसंद अब भी बनाए हुए है। ये रंग घर के फर्नीचर और फिक्स्चर के साथ मेल खाते हैं, और एक दूसरे में छिप जाते हैं।

किस प्रकार घरों की दीवारों के लिए चुनें परफेक्ट रंग? | How To Choose The Perfect Color For The Walls Of The House?

assorted-color paints

घर के दीवारों के लिए अच्छें रंगों की पहचान कर लेना बहुत ही अवश्यक है, क्योंकि दीवारों के रंग पॉजिटिविटी के संचालक होते हैं। क्रीम या क्रीम शेड जैसे बेज, मशरूम, आदि घर की दीवारों के लिए सदाबहार रंग हैं। इसलिए इनका प्रयोग आप कलर के लिए कर सकते हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक दीवारों के लिए हर प्रकार के रंग वर्तमान समय में मिल जाते है। जो कलर नहीं मिलते हैं, उनको बनाया जा सकता हैं। इसलिए अपने घरों के दिवारों को मनचाहा कलर देने के लिए कम्प्यूटर से भी रंग बनवा कर दीवारों को कलर करा सकते हैं।

घर के एंट्रेंस को दें आकर्षक रंग |

red flowers on white vase

घर के प्रवेश द्वार को बहुत ही अच्छा लुक देना चाहिए। इसके डेकोरेशन को इस प्रकार से करना चाहिए, कि घर के कलर के थीम का भी पता चले। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें, कि प्रवेश एरिया के दीवार का रंग दरवाजे से मिलना चाहिए। यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि एक रंग थीम की मदद से घर में शुखदायक माहौल बनता है।
वहीं अगर आप दीवारों पर बोल्ड कलर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो प्रवेश एरिया से कनेक्टेड लिविंग रूम के दीवारों के रंग को यह कलर कॉंप्लिमेंट करें। इतना ही नहीं मेहमानों को प्रभावित करने के लिए ज्वेल कलर का इस्तेमाल करें, जैसे कि लाल, नीला और एमरल्ड ग्रीन।

सीलिंग को कलर करते समय इस रंगों का रखें ध्यान | Keep These Colors In Mind While Coloring The Ceiling

woman sitting on corner with MacBook Air on lap

अगर आप सीलिंग को कलर देना चाहते है, तो सुखदायक रंगों का इस्तेमाल करें, वो इसलिए कि बाकी वॉल को भी कॉम्प्लिमेंट करे। सीलिंग के लिए सबसे बेहतर रंग व्हाइट ऑफ व्हाइट और क्रीम माना जाता है। वहीं अगर आप थोड़ा सा भी आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो आप पीला नीला या कोई टेक्सचर पेंट का प्रयोग करना चाहते है, तो उसे भी प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप कुछ अन्य कलर जैसे मिटा लीक रंग, गोल्ड ह्यूस्ज और ग्लैमर या बोल्ड लुक के लिए अन्य रंगों की भी सहायता ले सकते हैं।

घर के बाहर इस प्रकार के रंगो का करें इस्तेमाल | Use these types of colors outside the house

gray steel 3-door refrigerator near modular kitchen

यह कलर के दौरान बहुत ही ध्यान देने वाली बात है, क्योंकि घर के बाहर का रंग घर के अंदर रहने वाले लोगों के स्वाभाव और पर्सनैलिटी को परिभाषित करता है। इसलिए, घर की वाइब को देखते हुए इसे चुनना चाहिए। आपको बता दें, कि अगर घर को कलर कराते समय थीम सिंपल रखी गयी है, तो बाहरी हिस्सा क्लासी और सिंपल ही रखना उचित होगा।

दीवारों को पेंट कराने में इन क्रिएटिव तरीके का करें प्रयोग | Use these creative ways to paint the walls

person taking photo of paint containers on display rack

अगर आप दीवारों का साधारण तरीकों से पेंट नहीं कराना चाहते है, तो आप कुछ क्रिएटिव तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं। इनका प्रयोग करना बहुत ही सरल है। साथ ही नाम मात्र तकनीक के प्रयोग से ही आप दीवारों को क्रिएटिव कलर से रंग कर सकते हैं। ये क्रिएटिव तरीके इस प्रकार से हैं-

-हनीकॉम्ब
-गिंगहम स्टाइल
-ऑरेंज पील
-चमकदार पट्टी
-वॉल टेक्सचर पेंट्स

सार | Essence

woman standing near brown wooden cabinet

दोस्तों इस समय घरों को पेंट के साथ ही घर को सजाने के लिए एक और तरीका आया है। दीवार पेंटिंग का, जो आपके लगभग हर थीम पर परफेक्ट रहेगा। जिसका प्रयोग आप दीवारों को सजाने के लिए कर सकते हैं। यह आपके बजट के अनुसार असानी से मिल जायेगी। ये वॉल पेंटिंग्स ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। वहीं अगर घरों के पेंट के बारें में ध्यान देने वाली बात की जाए, तो उपरोक्त बातों से आप अपने घरों को एक अच्छा लुक कम बजट में भी दे सकते हैं।



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *