
दोस्तों अगर आप घर को सबसे अच्छा और अलग लुक देना चाहते हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत उपयोगी होगा। क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको यह बताएंगे, कि अच्छे रंगों(Colors)के चुनाव से आप अपने घर को एक अलग लुक किस प्रकार से दे सकतें हैं। जिससे घर खूबसूरत और आकर्षक लगे। इतना ही नहीं इस लेख के द्वारा आपको यह भी जानकारी होगी की घर के ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, स्टडी रूम, किचन, बाथरूम, गेस्ट रूम के लिए कौन से रंगों का चुनाव करना चाहिए, और किस प्रकार के रंगों से दूरी बनाना चाहिए। तो आइए जानते हैं, कि घर कों पेंट कराने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए –
लिविंग रूम के लिए रंगों का चयन | Choosing Colors For The Living Room

घर का सबसे अहम हिस्सा होता हैं लिविंग रूम, जहां पर परिवार के साथ समय बिताया जाता हैं। इसलिए जब लिविंग रूम के लिए रंगों का चयन करें तो एक्वा मिंट, फ्रेंच, वैनिला, एमरल्ड ग्रीन या सफेद रंग इस जगह के लिए चुन सकते हैं। इतना ही नहीं ऑप्शन के तौर पर कुछ अन्य रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। जो इस प्रकार से हैं, ग्रे, ब्लू या बेज रंग।
डाइनिंग रूम के लिए रंगों का चयन | Choosing Colors For The Dining Room

घर का यह स्थान वह होता हैं, जहां पर आप परिवार के साथ खाना खाते हैं। इसलिए इन स्थानों पर चित्र और रंगों का मिश्रण होना चाहिए जो आपको ताजगी दें। ऐसे में ब्राइट टोंस के कलर आप इस स्थान के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। वहीं चित्रों की बात करें तो आप चित्रों के लिए वाल पेंटिंग या टाइल्स का प्रयोग कर सकते हैं।
स्टडी रूम के लिए रंगों का चयन | Choosing Colors For Study Room

लाल और हरा रंग कंसंट्रेशन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं, लेकिन ये रंग(colors) स्टडी में लाइट होने चाहिए। इनके प्रयोग से अध्ययन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन इसके साथ ही आप विकल्प के तौर पर ऑरेंज, पीला और ग्रे रंग का इस्तेमाल भी स्टडी रूम में कर सकते हैं। वहीं शेड्स के रूप में सिल्वर रंग का चुनाव बेहतर रहेगा।
इस रंग के साथ करें घरों को पेंट | Paint The Houses With This Color

घर को पेंट(colors) के द्वारा सजीव रूप देने के लिए पेस्टल शेड्स या मिट्टी के समान रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। क्योंकि ये रंग आसानी से घर की वस्तुओं के साथ मेल खा जाते हैं।
बच्चों के रूम के लिए रूम का कलर | Room Color For Kids Room

पिंक, स्काई ब्लू, या पीले रंग के सॉफ्ट टोंस बच्चों वाले रंग माने जाते हैं। ये रंग ऐसे होते हैं, जिनकों बच्चों के लिए बहुत ही मशहूर रंग माना गया हैं। इसके साथ ही उनमें सकारात्मकता लाने के लिए भी इन रंगों का प्रयोग किया जाता है। इन रंगों को बच्चे पसंद करते हैं, चूंकि ये रंग सुखदायक रंग है। इसलिए आप इन रंगों(Colors) का प्रयोग बच्चों के कमरों में कर सकते हैं।
बेडरूम के लिए इन रंगों का करें प्रयोग | Use These Colors For Bedroom
बेडरूम के लिए लेवेंडर, सॉफ्ट ग्रीन, पेन ब्लू ,सॉफ्ट ग्रे, डीप ब्लू रंग का चुनाव करना बेहतर रहेगा। इसके साथ ही इन रंगों को लाइट में चुन सकते हैं। इतना ही नहीं आप क्रीम कलर भी अपने बेडरूम के लिए चुन सकते हैं।

इस कलर का होना चाहिए गेस्ट रूम | Guest Room Should Be Of This Color

घर का गेस्ट रूम आकर्षक और सुंदर दिखना चाहिए, इसके लिए आप कलर के साथ वाल पेटिंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। अब बात करते हैं कलर का, तो आपको बता दूं कि गेस्ट रूम को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न रंगों (Colors)के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कलर शेड्स ऑफ लेमन, क्रीमी, सी कलर्स को शामिल कर सकते हैं, यही नहीं रूम में चॉकलेट, ब्राउन कलर के साथ लकड़ी का फर्नीचर भी लगा सकते हैं। जिससे घर का यह रूम और भी आकर्षक लगने लगे।
रसोई के लिए वॉल पेंटिंग आइडियाज | Wall Painting Ideas For Kitchen
रसोई में कलर करवाते समय डार्क रंगों का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि हल्के और लाइट रंगों के द्वारा रसोई में पेंटिंग कराने से दीवारें बहुत जल्दी गंदी हो जायेगी। लेकिन इन सभी रिस्क लेना ही चाहते हैं, तो आप रसोई के लिए व्हाइट, ग्रे, येलो और ग्रीन रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।

बाथरूम के लिए वॉल पेंटिंग | Wall Painting For The Bathroom
बाथरूम में आप ठंडे रंगों जैसे ब्लू, ग्रीन, या क्रिमी वाइट या स्काई ब्लू जैसे रंगों को आकर्षक बना सकते हैं। अधिकतर इन्हीं रंगों का प्रयोग बाथरूम में किया जाता हैं, क्योंकि इन रंगों को ठंडे रंगों की श्रेणी में गिना जाता है।

घर के बाहरी दीवारों को इन रंगों से बनाए आकर्षक | Make The Outer Walls Of The House Attractive With These Colors

घर की सुंदरता में चार चांद बाहर की खूबसूरती ही लाती हैं, और इसको प्राप्त करने के लिए आप घर के बाहर अच्छे रंगों का चुनाव करके ला सकते हैं। सरल शब्दों में बात की जाए तो, घर के बाहर किस रंग का पेंट करना है। यह भी उतना ही मुश्किल है, जितना की अंदर की दीवारों पर किया गया रंगों का चुनाव करना। क्योंकि इन रंगों से ही घर में रहने वालों लोगों का व्यक्तित्व को दर्शाता हैं। इसलिए बाहर कि दीवारों के लिए इस प्रकार रंगों का चुनाव करें-
- कम मात्रा में रंगों का उपयोग
- लाइट फैक्टर को शामिल करें
- लंबे समय तक चलने वाले रंगों का प्रयोग
सार | Essence
घर को सजीव रूप पेंट के द्वारा दिया जाता हैं, इसलिए जब आप अपने घर को पेंट कराने के लिए मन बनाए, तो उससे पहले कुछ मुद्दों पर विचार करें जैसे कौन से रंग से घर को रंग कराए ? दीवारों के छतों को किस प्रकार से खूबसूरत बनाएं। इन बातों को ध्यान में रखने से आपके घर को एक नया लुक मिलेगा, जो आपके पहचान को और व्यक्तित्व को भी दर्शायेगा।