Bricks Quality

ईंट सीमेंट और सरिया की खरीदारी में इन बातों का रखें ध्यान | These Things in Mind While Buying Bricks, Cement and Bars

दोस्तों व्यक्ति का सपना होता हैं, कि उसका एक अच्छा सा घर बनकर तैयार हो, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगे। साथ ही घर में सुख-शांति भी बनी रहे। ऐसे में जरुरी है, कि घर बनवानें के समय में की जाने वाले अनजानी गलती से बचा जाए।

इसलिए जब घर का कंस्ट्रक्शन हो रहा हो तो ईंट, सीमेंट और सरिया को लेते समय सावधानी रखें। क्योंकि इनके खरीदने में अगर आप ने थोड़ी सी भी चूक की तो आगे चलकर आपकों बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ेगा। तो आइए जानते है कि इनको लेते समय किन-किन बातों का ध्यान देना जरूरी होता है। –

Table of Contents

सीमेंट की घर बनवाने में जरूरत और पहचान | Need and Identity in Building a Cement House

जैसा कि आप लोग जानते हैं, सीमेंट का प्रयोग ईंटों को जोड.ने के लिए किया जाता हैं। इसके साथ ही घर को फाइनल टच देने तक सीमेंट का ही प्रयोग होता रहता हैं। इस लिहाज से घर बनवाने के लिए बहुत ही उपयोगी वस्तु हैं।

इन बातों से पहचाने कैसे होती हैं अच्छी सीमेंट | Identify Good Cement From These Things

Bricks quality & tips to buy

सीमेंट का इस्तेमाल घर बनने से लेकर अंत समय तक किया जाता है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि यह कितना जरूरी है। साफ शब्दों में कहें तो दिवाल की चुनाई से लेकर और फिनिसिंग तक सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर बनवाने वाले को एक अच्छी सीमेंट की पहचान करना बहुत ही जरूरी है।

कंस्ट्रक्शन के लिए सीमेंट की क्वालिटी को ऐसे जाने | How to Know The Quality of Cement For Construction

Bricks quality & tips to buy
Bricks quality & tips to buy

अच्छी सीमेंट की पहचान करना सबसे पहले जरूरी है। और इसमें आपकी सहायता कर सकता है, सीमेंट का रंग। क्योंकि सीमेंट का रंग एक समान होना चाहिए। यह हल्के हरे रंग की शेड के साथ भूरे रंग का होना चाहिए।

रोड़ों से मुक्त हो सीमेंट

अच्छी सीमेंट की यह भी पहचान है, कि बोरी के अंदर रोडो या ढे.ले न पढ़ते हुए हो। क्योंकि रोडो वाली सीमेंट दिवाल की चुनाई कराने के लिए अच्छी नहीं होती है। इस तरह के रोडो वातावरण से नमी सोखने के कारण बन जाती है।

तापमान से सीमेंट की परख

तापमान से भी सीमेंट की क्वालिटि को पहचाना जाने का एक तरीका है। वो इस प्रकार से अगर सीमेंट के बैग या सीमेंट के ढेर में हाथ डाला जाता है, तो यह ठंडा महसूस होना चाहिए, गर्म नहीं। क्योंकि सीमेंट की बोरी या ढेर में हाथ का ठंडा महशूस होना उसकी अच्छाई को बताता है।

सीमेंट का महीन होना जरूरी

सबसे आसान तरीका सीमेंट की पहचान करना, उंगलियों से छूकर है। रगड़ने पर सीमेंट चिकना महसूस होती है, तो आप जान जाइए कि सीमेंट अच्छी क्वालिटि की है। वहीं अगर मोटा महसूस होता है, तो इसमें किसी प्रकार की मिलावट हो सकती है।

सीमेंट का फ्लोट टेस्ट

अगर सीमेंट की थोड़ी सी भी मात्रा पानी की बाल्टी में फेंक दिया जाए, तो सीमेंट सेट हो जाती हैं, और क्ले के फाइन पार्टिकल फ्लोट करने लगते हैं। यदि फ्लोटिंग पार्टिकल कम हो और पानी साफ दिखाई देने लगे तो यह मान लेना चाहिए कि सीमेंट अच्छी क्वालिटि की हैं।

पैकिंग की तारीख

यह आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि सीमेंट की ताकत समय के साथ कम हो जाती है। इसलिए सीमेंट के पैकिंग का दिनांक जानना बहुत उपयोगी है। वह इसलिए कि पैंकिंग के दिनांक से मात्र तीन महीने तक उसकी ताकत काम करती है।

घर बनवाने से पहले इन तरीको से पहचाने अच्छी सरिया

इस प्रकार करें अच्छी सरिया की पहचान | In This Way Identify The Good Bar

Bricks quality & tips to buy

सबसे अच्छा सरिया कौन सा है और कहां मिलती है। जब हम घर मकान बनाने की बात करते हैं, तो इस तरह के कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि आजकल अधिकतर घर RCC के बनाएं जाते हैं। जो कई सालों तक मजबूती बनाए रखते हैं।

सरिया का इस्तेमाल कंक्रीट के साथ छत, पिल्लर, बीम जैसे स्ट्रक्चर बनाने में किया जाता है। यह लोहे की छड. होती है, जिसे आज के समय में कई कंपनियां बना रही है।

और इसका इस्तेमाल हर घर बनवाने वाला करता है। मांग आज के समय बहुत अधिक है। इसका फायदा उठाते हुए कई कंपनियां बजार में इस प्रकार भी हैं, जो सरिया के क्वालिटी पर ध्यान नही देती है। जिसका नुकशान घर स्वामी को उठाना पड.ता है।

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं हैं। सबसे अच्छा सरिया कौन सा है, और इसके क्या गुण है।

टी.एम.टी सरिया

टी.एम.टी सरिया को सरिया के क्षेत्र में सबसे अच्छी सरिया मानी जाती है। क्योंकि यह स्टील का एक मिश्र धातु है जिसका प्रमुख घटक लोहा होता है।

अच्छी सरिया के गुण कैसे पहचाने | How to Recognize The Qualities of a Good Bar

अगर आप अच्छी सरिया की पहचान नहीं करना जानते हैं, तो जान लिजिए-
कम कार्बन की मात्रा, उच्च शक्ति और तनाव, जंग प्रतिरोधी, एक समान मोटाई, एक समान रिब पैटर्न और सरिया पर ISI मार्क। एक बेहतर सरिया की पहचान के कुछ अंग हैं। जिनसे हम क्वालिटी की सरिया को पहचान सकते हैं।

सरिया लेते समय इन बातों को भूलकर भी न भूले

एक अच्छा घर बनाने के लिए अच्छी सरिया का होना बहुत ही जरूरी है। कमजोर और सस्ता सरिया हल्के भूकंप को भी नहीं झेल पाते हैं, और उनके दो टुकड़े होने के अधिक चांस रहता है। इससे यह होगा कि आपका मकान पूरा गिर जाएगा।
इसलिए अच्छे सरिया की पहचान के लिए उसे गौर से देखिए, उस पर Fe500 या Fe500 D लिखा होना चाहिए। इस प्रकार की सरिया को सबसे अच्छा माना

ओरिजनल सरिया पर नहीं लगती है जंग |

सरिया लेते समय यह देखें कि सरिया का रंग फीका या जंक लगा हुआ तो नहीं हैं। क्योंकि अगर ये चीजे पायी जाती हैं, तो यह बेकार क्वालिटि वाली सरिया है। इसलिए इसे नहीं लेना चाहिए। अधिकतर जो अच्छी क्वालिटी की सरिया होती हैं, उनमें लंबे दिनों तक जंग नहीं लगता है।

क्वालिटि की सरिया की इस प्रकार से करें पहचान

घर बनाने के लिए अगर सरिया लेने जा रहें हैं, तो आपके लिए यह बहुत ही जरूरी है कि अच्छी सरिया ले। क्योंकि इस समय फर्जी फेक्टरियाँ कबाड़ के लोहे से सरिया बनाकर बेचती हैं। जो बहुत ही खराब क्वालिटी का होता है, इसे पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि यह मोड.ने पर जल्दी से टूट जाता है।

ईट के गुणों की इस प्रकार करें पहचान | Identify The Properties of Brick in This Way

Bricks quality & tips to buy

ईंट का उपयोग दीवार, खम्भा, फुटिंग्स और अनेक तरह की संरचनाओं को बनाने में किया जाता है। अच्छी ईंटें घर को मजबूती देती है। आज के इस समय में घर बनवाते समय बहुत ही होशियार रहने की जरूरत है, क्योंकि कई बार ऐसा भी होता कि हम अच्छी ईंटों को मगवाने के लिए पैसे देते हैं, लेकिन भठठे वाले पीला या कम मजबूती के ईंटे साइट पर गिरा कर चले जाते हैं।
इतना ही नहीं कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि कम साइज के भी ईंटे साइट पर पहुंचा देते है। इसलिए ईंटो के बारे में जानना बहुत जरूरी है, तो आइये जानते है कि किस प्रकार की ईंटे होती हैं जिनका प्रयोग करना चाहिए।

ईंटों के प्रकार | Type of Brick

ईंट मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, जिनको क्वालिटि के अधार पर बांटा गया हैं। ये ईंटे इस प्रकार से हैं-

फस्ट क्लास की ईंट | First Class Bricks
  • इसका रंग लाल होता है।
  • ये आपस में टकराने के बाद साफ आवज देते हैं।
  • इसका फेस युनिफार्म स्मूथ होता हैं।
  • इस प्रकार की ईंटों में दरारे नहीं होती हैं।
सेकेंड क्लास की ईंट | Second Class Bricks
  • इसका रंग लाइट लाल होता हैं।
  • किनारा एक सामान सार्प नहीं होता है।
  • कम्परेसिव स्ट्रेंथ 70 किग्राध्बउ होता हैं।
  • यह पानी को 22 प्रतिशत सोंखने की क्षमता 24 घंटें में रखता हैं।
  • जब दों ईंटे आपस में टकराती हैं तो रिंगिंग साउंड आती हैं।
र्थड क्लास की ईंट | Third Class Bricks
  • इस प्रकार की ईंट या तो बहुत अधिक या कम पकी हुई होती हैं।
  • इसका कोई निश्चित आकार नहीं होता हैं।
  • इसका प्रयोग टंपरेरी कामों के लिए किया जाता हैं।

ईट का साइज | Size of Bricks

ईंट का एक मानक बनाया गया है, जिसे स्टैंडर्ड साइज कहते हैं। इसकी लम्बाई, चौड़ाई व ऊंचाई क्रमश 7.5, 3.5, 3.5 इंच हैं, लेकिन सामान्यत बाजार में मिलने वाली ईंट की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 9, 4, 3 इंच होती है। इन साइज की ईंटो को सबसे अच्छी ईंट माना गया है।

ईंट का रंग

अच्छी ईंट की पहचान उसका रंग भी होता हैं, क्योंकि जो ईंट पक जाती हैं उनका रंग डार्क लाल रंग होता है। इस रंग के ईंट मजबूती में भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। जबकी पीले रंग के ईंट मजबूती में लाल रंग के ईंट से बहुत कमजोर होते हैं।

मिट्टी की ईंट

मिट्टी की ईंट का चलन कई वर्षों से चला आ रहा है। इसका अभी तक कोई ठोस तोड. बाजार में नहीं आया है। हां यह भी सच है कि कुछ विकल्प के तौर पर ईंटे आई हैं। लेकिन वो इतनी अभी तक सफल नहीं हो हुई है। मिट्टी की ईंट को बनाने के लिए उसे आग में पकाया जाता है, जो ईंट को मजबूती देता है। पक्की हुई मिट्टी की ईंटें सबसे पुरानी और सबसे अधिक रूप से प्रयोग में लाने वाली निर्माण सामग्री हैं। ये अच्छी क्वालिटि वाली ईंटें हैं, और इनका उपयोग कई महत्वपूर्ण संरचना जैसे दीवारों, स्तंभों, नींव आदि के निर्माण में किया जाता है। इसलिए आप भी इन ईंटों के प्रयोग पर ही अधिक ध्यान दे।
इसके अलावा जो कुछ अन्य प्रकार की ईंटे बाजार में मिलती है वो इस तरह की हैं-ं फ्लाई ऐश ईंट, कंक्रीट की ईंटें, रेत चूना ईंटे और इंजीनियरिंग की ईंटें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *