प्लम्बिंग का काम करते समय इन 10 बातों को करें फॉलों, सालों तक पाइपों में नहीं लगेगा चोक | Do These 10 Things While Doing Plumbing Work

दोस्तों जब घर बनकर तैयार हो जाता है, तो उसमें एक बहुत ही उपयोगी कार्य किया जाता है, जिसको प्लम्बिंग कहते है। घर के सभी कोनो तक पानी को पहुंचाने के लिए प्लम्बिंग कराना बहुत ही जरूरी होता है। जिस तरह से घर में वायरिंग के काम को अंजाम दिया जाता है। कुछ इसी प्रकार से प्लम्बिंग को घर में किया जाता है।
प्लम्बिंग का काम घर के दीवारों में झीरी काटने के बाद कराना चाहिए। इसके बाद दीवारों पर प्लास्टर कराना चाहिए। तो आइए जानते है, कि वे कौन सी बाते हैं जिनका प्लम्बिंग कराते समय ध्यान में रखना अवश्यक ( प्लम्बिंग) होता है।

Table of Contents

प्लाम्बिंग में प्रयोग होने वाले पाइपों के प्रकार | Types Of Pipes Used In Plumbing

प्लम्बिंग कराने से पहले यह जानना बहुत ही जरूरी होता है, कि इसमें कितने प्रकार के पाइपों का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि आजकल बाजार में बहुत ही पाइपों के प्रकार उपलब्ध है। इसलिए यह जान लिजिए कि कितने प्रकार के पाइप प्लम्बिंग के दौरान प्रयोग में लाया जाता हैं।

कास्ट आयरन पाइप | Cast Iron Pipe

इस प्रकार के पाइपों को लोहे की ढलाई करवा कर बनाया जाता है। इनका साइज 5 सेन्टीमीटर से 120 सेन्टीमीटर व्यास तक होता है। इन पाइपों को जोड़ने के लिए सॉकेट का इस्तेमाल होता है।

एबीएस पाइप | Acrylonitrile Butadiene Styrene Pipe

प्लम्बिंग के लिए आम तौर दो तरह के पाइप का अधिक प्रयोग किया जाता है। जिनमें से एक एबीएस और पीवीसी पाइपे होती है। लेकिन एबीएस पाइप का रंग काला जबकि पीवीसी पाइपों का रंग सफेद होता है।

पीतल का पाइप | Brass Pipe

यह तांबे और जस्ते को आपस में मिलाकर बनाया जाता है। इस प्रकार के पाइपों का प्रयोग गर्म या ठंडा पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के पाइपों की खास बात यह होता है, कि इसे आसानी से बैंड यानी की मोडा जा सकता है।

तांबे का पाइप | Copper Pipe

इस पाइप में जंग नहीं लगती है। इसके साथ ही यह लंबे समय तक के लिए टिकाऊ भी होते हैं। लेकिन इस प्रकार के पाइपों का प्रयोग बहुत ही कम देखने को मिलता है, क्योंकि यह बहुती ही महंगा होता है।

एल्युमीनियम पाइप | Aluminum Pipe

यह बहुत हल्के होते है। इस प्रकार के पाइपों का प्रयोग पानी के जहाज या सिंचाई के लिए अस्थाई लाइन को बनाने में किया जाता है।

स्टील पाइप | Steel Pipe

इनका प्रयोग ज्यादातर अधिक दवाब वाली पाइप लाइन के लिए किया जाता है। यह भी हल्के होते है, साथ ही मजबूत भी होते है।

सीपीवीसी पाइप | Chlorinated Poly Vinyl Chloride Pipes

इस प्रकार के पाइपों का उपयोग ठंड और गर्म पदार्थों के लिए किया जाता हैं। यह बहुत ही लचीला होता है। इनका उपयोग केमिकल्स को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है।

पीवीसी पाइप | Polyvinyl Chloride Pipes

इनका इस्तेमाल घरों में वेस्ट, अपशिष्ट पानी को बाहर निकालने के लिए होता है। जिनमें बारिश का पानी, टॉयलेट और बाथरूम का पानी शामिल होता है।
कुछ अन्य प्रकार के पाइप भी है, जिनका प्रयोग अवश्यकता अनुसार किया जाता है। जो इस प्रकार से हैं-

  • Reinforced Cement Concrete Pipes | RCC Pipes  | आर सी सी पाइप
  • Galvanized Iron Pipe | G-I- Pipe | जी आई पाइप
  • Lead Pipe | लेड पाइप
  • Hydraulic Pipes | हाइड्रोलिक पाइप
  • Asbestos Or Cement Pipe | एस्बेस्टस और सीमेंट पाइपें
  • Stoneware Pipe | स्टोन वेयर पाइप
  • Canvas Pipe | कैनवास पाइप
  • Vinyl Pipe | रबड़ और नायलॉन पाइप
  • Polythene Pipe | पॉलीएथिलीन पाइप
  • High & Density Polyethylene Pipes 
  • Low & Density Polyethylene Pipes 

प्लाम्बर का कार्य कराते समय ध्यान देने वाली बाते | Things To Keep In Mind While Doing The Job Of A Plumber

प्लाम्बिंग कराने से पहले इन बातो को जरूर ध्यान देना चाहिए, इनकी सहायता से ही हम घरों में आने वाली पानी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

चैम्बर पाइपलाइन | Chamber Pipeline

प्लाम्बिंग का सबसे पहला काम होता है, चैम्बर बनाकर उसमें पाइप को ले जाना। इसमें ध्यान देने वाली बात यह कि जब तक प्लाम्बिंग का काम खत्म नहीं हो जाए तब तक इसको कॅवर करके रखना है। इस चैंबर में तराई का पानी और घिसाई का पानी जाता रहता है। साथ ही यह चोक लगवने वाली समस्या को दूर करने में मदद करता है।

टाइल्स और प्लास्टर से पहले पाइपिंग का काम खत्म करें | Finish Piping Work Before Tiles And Plaster

प्लाम्बिंग के सभी काम घर के फिनिंसग होने से पहले करा लेना चाहिए। क्योंकि बाद में इस काम को कराने के लिए दूना खर्चा आयेगा। साथ ही घरों में बहुत सी तोड.फोड. भी करना पड़ेगा।

बरसात पानी के लिए इस पाइप का प्रयोग करें | Use This Pipe For Rain Water

प्लाम्बिंग कराते समय यह ध्यान में रखना चाहिए, कि कौन सा पाइप छत से बरसात का पानी निकालने के लिए लगाया जा रहा है। अधिकतर ध्यान में यह रखें कि बरसात का पानी निकालने के लिए पीवीसी पाइप का ही प्रयोग करें। जिसकी साइज 4 इंच से कम नहीं होनी चाहिए।

कौन सा पाइप कहां पर यूज करें | Which Pipe To Use Where

यह हमारे लिए बहुत ही जरूरी बात है। भले हि आपको शुरूवाती समय में छोटी सी बात लग रही हो। लेकिन जब घरों में प्लाम्बिंग कराने का काम चल रहा हो, तो तभी यह तय कर ले कि कौन सी पाइप कहां पर लगानी है। जैसे बाथरूम में, टॉयलेट, रेन वाटर और बालकानी किस पाइप का प्रयोग किया जायेगा। साथ ही कहां पर छोटी साइज का पाइप प्रयोग होगा और कहां पर बड़ी साइज का पाइप लगाया जायेगा।
क्योंकि गलत पाइप लगावाने से घरों में बहुत सी समस्याएं आ जाती है। जिसका भुगतान बहत ही ज्यादा नुकशान उठाने के बाद हो पाता है।

किचन और बाथरूम के लिए अलग से प्लाम्बिंग | Separate Plumbing For Kitchen And Bathroom

प्लाम्बिंग के बाद अक्सर कई बार चोक की समस्याए आती रहती है। इसलिए प्लाम्बिंग के दौरान किचन और बाथरूम का कनेक्शन अलग अलग रखना चाहिए।

स्टपवॉल का प्रयोग | Stopwall Or Experiment

अक्सर यह देखा गया है, कि स्टपवॉल को इस्तेमाल छत की टंकी से आने वाले पानी को रोकने के लिए किए जाता है। लेकिन यह एक ही प्रयाप्त मात्रा नहीं होता है। इसलिए जिस स्थान से पानी घरों में आता है। वहां पर भी एक स्टपवॉल लगवाना चाहिए।

गैस पाइप के लिए कनेक्शन | Connection For Gas Pipe

आने वाले दौर, बहुत ही आधुनिक होने वाला है। जहां पर सभी सुविधाएं डोर टू डोर होने वाली है, उसी का एक हिस्सा घरों तक गैस की स्पलाई करना भी शामिल रहेगा। जिस तरह से पानी घरों में पहुंचाया जाता है। इसलिए प्लाम्बिंग के दौरान किचन में गैस पाइप के लिए एक कनेक्शन जरूर कराएं।

इंटरनल पाइप के लिए अच्छी क्वालिटि का करें उपयोग | Use Good Quality For Internal Pipe

वैसे तो सभी पाइपे अच्छी क्वालिटि का ही प्रयोग करना चाहिए, लेकिन उन पाइपों को खासकर कंपनी की लगवानी चाहिए, जो इंटरनल के रूप में इस्तेमाल होने वाली हो। क्योंकि ये पाइपे किसी भी दबाव पर टूटती नहीं हैं, बल्कि लो-क्वालिटि की पाइपे अधिक दबाव नहीं झेल पाती हैं।

लिकेच को न करें नजरअंदाज | Don’t Ignore Lichens

प्लाम्बिंग के काम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है, कि अगर पाइप के ज्वाइंट के पास छोटी सी लिकेज है, तो उसे नजर अंदाज नहीं करनी चाहिए। क्योंकि बाद ये ही लिकेज एक बड़ी समस्या का कारण बनती हैं। और घरों के प्लास्टर और टाइल्स को नुकशान पहुंचाने का काम भी करती हैं।

स्टैन्डर हाइट का ज्ञान | Knowledge Of Standard Height

प्लाम्बिंग के दौरान इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि कितने लेवल पर पानी का उच्च दबाव रहेगा। अगर टोटी लगवाते समय इस लेवल का ध्यान नहीं रखते है, तो पानी का चलन कमजोर रहेगा।

सार | Essence

दोस्तो जैसा कि हम जानते है, कि घरों में प्लाम्बिंग एक महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए इसको कराते समय किसी भी प्रकार की बातों को अंदेखा नहीं करें। साथ ही इस दौरान यह अवश्य याद रखें कि प्लाम्बिंग के सारे कनेक्शन का एक मैप बना ले। क्योंकि यह आपको बाद में बहुत हद तक लाभ देंगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *