
दोस्तों जैसा कि आप जानते है, कि घर की दीवार को बनवाते सयम उस पर समय- समय पर काम लगा सकते है, लेकिन जो घर का छत होता है, वह एक साथ ही ढलाई करा कर खत्म किया जाता हैं। लेकिन ढलाई से पहले भी कुछ काम होते है, जिन्हें एक निश्चित समय पर ही किया जाता है। उन्हीं कामों से एक छत की सरिया बांधने का काम होता हैं। आपको यह बहुत ही छोटा और कम समय में किया जाने वाला काम लगता है। पर ऐसा नहीं है, आप इसी से अंदाजा लगा सकते है, कि छत का भार सरिया के माध्यम से ही रूकता है, और साथ मे ही छत को मजूती देने का काम भी करती है। लेकिन ऐसा तभी होता है, जब सरिया को सही तरीके से छत पर फैलाया जाए और उसको एक नाप पर बांधने का काम कुशलता पूर्वक किया जाये। तो आइए जानते है, कि वे कौन सी बातें है जिनका प्रयोग छत की सरिया को बाधने के समय में किया जाना चाहिए।
इस सरिया की छत का जाल बनाने में करें प्रयोग | Use This Bar To Make A Mesh Of The Roof

छत की ढलाई के दौरान यह जानना बहुत ही जरूरी है, कि आप के लिए कौन सी नाप की सरिया सबसे अच्छी रहेंगी, तो आपकों यह बता दें कि यह छत की मोटाई पर निर्भर करता है कि छत में किस मोटाई और अनुपात की सरिया का प्रयोग किया जायेगा। अगर आप घर के छत की मोटाई चार या पांच इंच रखना चाहते है, तो इसमें 10 mm की सरिया का प्रयोग किया जायेगा। वहीं अगर इससे अधिक छ या सात इंच छत की मोटाई रखना चाहते है, तो 12mm की सरिया का प्रयोग होगा।
सरिया को क्रैंक करना | Crank The Bar

यह कोई बहुत बड़ा काम छत के समय में करने वाला नहीं होता है। बल्कि यह उस समय किया जाता है, जहां पर सरिया को छत की ढलाई के समय झुकने का खतरा रहता है। इसका अधिका अधिक प्रयोग छत के ढलाई के दौरान बीम के स्थान पर होता है, कि जब बीम अधिक लोड ले तो सरिया उतना भार झेल सके।
छत की सरिया का जाल बांधना | Tying A Bar

छत की सरिया को छत पर जाल की तरह बिछाया जाता हैं। जिसके कारण एक टाॅप पर आ जाती है और दूसरी बाॅटम में। आब बात करतें है इनके एक नाप भरी दूरी पर बांधने की। तो आपको बता दें कि छत पर अधिक सरिया का प्रयोग करना भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए छत की सरिया को बांधने का एक नाप निर्धारित किया गया है, वो इस प्रकार से है, बाॅटम की सरिया की दूसरी सरिया से 4 इंच रखना चाहिए, वहीं टाॅप की सरिया का दूसरी सरिया से दूरी 5 इंच रखनी चहिए।
जीने की सरिया का लंबाई कितनी होनी चाहिए | What Should Be The Length Of Bar

अधिकतर लोग जीने की सरिया की लंबाई छत की ढलाई के दौरान उचित नाप नहीं रख पाते है, जिसके कारण कभी – कभी जीने का उचित स्पोर्ट नहीं मिलने के कारण इस पर दरारे आ जाते है। इसलिए जब आप छत की सरिया बंधाने का काम करा रहे हो, तो यह ध्यान में रखें कि जीने की सरिया जीने की लंबाई से अधिक होकर छत पर कम से कम तीन फुट या इससे अधिक आकर स्पोर्ट ले।
छत पर बीम की सरिया का उपयोग | Beams On The Ceiling

घर बनतवाते समय घर मे कुछ कमरों का आकार अधिक रखा जाता है। जिस कारण वहां पर दीवारों का स्पोर्ट नहीं दिया जाता है। ऐसे में इस स्थान के गैप को भरने के लिए छत पर बीम को देने का काम किया जाता है। ऐसे में इस बीम के भार को छत के अन्य हिस्से पर बिछाई गयी सरिया के जाल और दीवारों के सहारे रोका जाता है। इसलिए जब सरिया को बांधने का काम किया जाता है, तो छत की सरिया को बीम के बीच पार करके जाल बनवाना चाहिए। साथ ही यह ध्यान रखें कि सरिया को कै्रक करना न भूले। क्योंकि जब बीम भार से झुकाव ले तो इस दशा में कै्रक सरिया स्पोर्ट लें ले।
छत के सरिया की कटाई | Bar Cutting

छत पर बांधने के लिए सबसे पहले तो एक अच्छी क्वालिटि की सरिया होना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान यह भी देखे कि खरीदते समय सरिया लाल तो नहीं है। इसके बाद सरिया की कटाई हमेशा नाप से थोड़ी बड़ी ही रखनी चाहिए। इतना ही नहीं कोशिस ये करें कि छत में जोड. की सरिया का प्रयोग कम करें।
छजे की सरिया की लंबाई कितनी रखनी चाहिए | What Should Be The Length Of The Balcony Rebar?

अगर छजे की लंबाई एक सामन्य नाप का है, तो इस दौरान सरिया की कोई खास लंबाई नहीं रखी जायेगी। लेकिन जब छज्जे की लंबाई इससे अधिक होगी तो वहां पर एक बीम दिया जाना जरूरी है। साथ ही छज्जे की सरिया जो दीवार से आगे कि होगी तो वहां पर एक निश्चित नाप के बाद सरिया को कै्रक करना भी जरूरी हो जाता है।
सार | Essence
जिस प्रकार मनुष्य के शरीर में कंकाल होता है कुछ इसी तरह घर में सरिया का भी महत्व होता है। लेकिन सरिया की उपयोगिता और अधिक हो जाती है, जब छत पड.ना होता है। इसलिए इस दौरान उन बातों का ख्याल जरूर रखें, जो आपके छत को मजबूती देते हैं।