kitchen Construction

किचन बनवाते समय इन मुख्य जरूरी बातों का रखें ध्यान | Keep these important things in mind while making a kitchen

किचन, कंस्ट्रक्शन

प्रत्येक घर में जिस स्थान पर खाना बनता है, वो घर का एक विशेष जगह होता है, जिसे किचन कहा जाता है। एक घर का किचन होता है, जहां पर एक या दो आदमी के स्पेस के साथ उसका कंस्ट्रक्शन किया जाता है, तो वहीं एक व्यवसायिक किचन होता है, जहां पर 4 से 6 लोगों को ध्यान में रखकर कंस्ट्रक्शन किया जाता है। यह सब तभी संभव हो पाता है, जब घर का निर्माण होना शुरू होता है। इसी समय यह ध्यान रखना चाहिए कि किचन का साइज कितना होना चाहिए, किचन को सही आकार क्या होेगा ऐसी बहुत सारी बातों पर ध्यान देना चाहिए । क्योंकि जरा सी मेजरमेंट में चूक होने से, आपका किचन, कमरे से बड़ा हो जाएगा या फिर सिर्फ एक छोटा सा कोना बन कर रह सकता हैं। इसलिए जब अपना किचन प्लान कर रहे हो तब उसे चार भागों में बांट दें – स्टोरेज , सिंक, कुकिंग और चॉपिंग या कटाई एरिय। इसी तरह कुछ अन्य बाते भी है जिनका किचन बनवाते समय ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। तो आइए जानते है कि, कौन सी बातों का ध्यान किचन कंस्ट्रक्शन के समय रखनी चाहिए-

कितना रखना चाहिए किचन का साइज | What should be the size of the kitchen

Kitchen designs

किचन का साइज अधिकतर घर के साइज के अनुसार बनाया जाता है। लेकिन यह मानक नहीं है, लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार भी किचन का साइज बनवा सकते हैं। वैसे तो कई आकारों में किचन को बनवाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी लगभग सभी आकारों के साइज एक ही होते हैं , जो इस प्रकार से हैं-

1.किचन का प्लेटफार्म, जिसपर सामान को रखा जाता है, और उसी पर से ही किचन के सभी कार्य होते हैं, इसकी जमीन से उंचाई 3 फीट और बिटथ 2 फीट रखना चाहिए, इसके साथ ही अपनी आवश्यकता के अनुरूप अन्य साइज भी रखने के लिए संक्षम है।

2.किचन का कम से कम क्षेत्रफल 5 × 8 फीट का होना चाहिए, जबकि अधिक क्षेत्र की साइज का किचन 10 × 12 फीट से कम नहीं होना चाहिए।

3.काउंटर की उचाई फर्स से 32 या 36 इंच रखना बेहतर रहेगा।

किचन के बारे में अन्य जरूरी बातें | Other important things about the kitchen

  1. आजकल के किचन की बात करें, तो इस समय ओपेन किचन का चलन अधिक है, जिसको आप घर में बनवां सकते हैं।
  2. नीचे के रैक को बड़ा बनवाएं जिससे भारी सामन को आप आसानी से रख सके और उपर के रैक को छोटा, ताकि हलका सामान रखने में कोई समस्या न आए।
  3. किचन प्लेटफार्म की थिंकनेस इस प्रकार से बनवाएं कि पत्थर लगवाने के बाद अधिक न होने पाए।
  4. किचन में जिस स्थान पर सिंक हो वहां पर फर्स को हल्का डाउन रखना चाहिए।
  5. वेन्टीलेशन और एक्जास्ट प्वाइंट के लिए स्पेस जरूर बनाएं।
  6. किचन में विंडों जरूर दें लेकिन यह सिंक के पास रखें। भूलकर भी चूल्हे के पास इसको न बनवाएं।
  7. किचन कि दिवारों पर टाइल्स का और फर्स के लिए मार्बल लगवाए।
  8. किचन बनवाते समय चिमनी के लिए स्पेस जरूर दें, ताकि समय आने पर उसका प्रयोग किया जा सके।
  9. किचन बनवाते समय ही इलेक्ट्रीक कनेक्शन आवश्यकता के अनुसार कराएं।
  10. किचन बनवाते समय ही फ्रिज के लिए एक जगह निश्चित कर दें।
  11. किचन के में लिंटर न बनवाएं, खासकर चूल्हे के उपर। क्योंकि ऐसा करने से जूल्हें कि गर्मी अधिक लगेगी।
  12. किचन प्लेटफार्म पर आप डार्क कलर का मार्बल लगवायें।

घर में किचन दिशा में होना चाहिए | Kitchen should be in the direction of the house

घर में किचन बनवाने के लिए सबसे अच्छी दिशा आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण दिशा होती है। ऐसा इसलिए कि इस दिशा में किचन को बनवाने से मंगल ग्रह की अशुभता दूर होती है। यह वास्तु के अनुसार माना जाता है। इतना ही नहीं इस स्थान पर रसोई रखने से कई शुभ परिणाम भी भविष्य में आते हैं।

आइए जानें किचन के प्रकार या सेप | Let’s know the types or types of kitchen

एल-आकार का रसोई लेआउट
यू-आकार रसोई लेआउट
जी-आकार रसोई लेआउट
एक दीवार रसोई लेआउट
गैली रसोई लेआउट
रसोई द्वीप लेआउट

एल-आकार रसोई

L-shaped Kitchen

एल-आकार के किचन आधुनिक घरों में बहुत अधिक प्रयोग किया जाता है। यह भी कह सकते है, कि एल-डिजाइन वाले किचन में त्रिकोण को ध्यान में रखा जाना चाहिए, जो कि आपके सिंक, स्टोव और फ्रिज के बीच की दूरी को बताता है।

यू-आकार का किचन

U shaped Kitchen designs

इस प्रकार का किचन सबसे अधिक चयनित और दूसरों के बीच लोकप्रिय है। इसका उपयोग उस स्थान पर अधिक किया जाता है, जहां पर छोटे और बड़े रसोई दोनों को बनाने का प्रयाप्त स्थान हों।

जी-आकार का किचन

G-shaped Kitchen design

जी-आकार का किचन एक विकल्प है, यानि की जिस स्थान पर यू आकार का किचन नहीं बन पाता है, वहां पर जी आकार के किचन का बनाया जाता है।

एक दीवार किचन

One wall Kitchen design

इस प्रकार का किचन घर के दिवारों का प्रयोग करके बनाया जाता है। फर्श की जगह और निर्माण लागत को बचाने के लिए आमतौर पर छोटे घरों और अपार्टमेंट में इस प्रकार के किचन को अधिक बनाया जाता है।

गैली किचन

galley Kitchen

गैली किचन उस किचन को कहते हैं, जहां पर संकीर्ण और चौड़ा स्पेस है, और यहां पर कम स्थान परं कैबिनेट अलमारियाँ, दीवार अलमारियाँ, काउंटर, या एक सेंट्रल वॉकवे के एक या दोनों किनारों पर स्थित अन्य सेवाएं हैं।

रसोई द्वीप किचन

Kitchen Design

इस प्रकार का किचन एक निर्माता से अतिरिक्त आधार अलमारियां लेकर बनाया जाता है, वो इसलिए कि सभी रसोई सुविधाएं सटीक मेल हैं। आधुनिक स्टाइल की रसोई में, लोग सिंक और खाना पकाने की सतहों को जोड़कर जटिल रसोई द्वीपों को डिजाइन करना पसंद करते हैं।

सार | Essence

किचन घर का बहुत ही प्रमुख भाग होता है। इस समय अनेकों प्रकार से इसको बनवाया जाता है। कुछ लोग किचन को मानकों के अनुसार बनवाना पसंद करते है, तो कुछ लोग अपनी सुविधा के अनुसार। वहीं जब आप किचन को बनवा रहें हो तभी वहां पर बिजली वाली सुविघाओं के लिए वायरिंग करा दें। इसके साथ ही किचन में बारीकी कंस्ट्रक्शन के काम भी घर बनवाते समय ही करवा लें।