इन विधियों से जाने घर निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता, घर बनाने में होगी असानी | These Methods The Quality of House Building

दोस्तों घर बनवाने में कई प्रकार के कंस्ट्रक्शन सामानों का प्रयोग किया जाता है। जिसकी अपनी-अपनी विशेषता होती है। शायद एक भी कंस्ट्रक्शन सामानों के बिना पर एक अच्छे घर को बनवाने की हम कल्पना या सोच भी नहीं सकतें है। इसलिए घर बनवाने से पहले भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले समानों के गुणों से परिचित होना बहुत जरूरी है। तो आइये जानते कि कंस्ट्रक्शन में किस प्रकार के समानों का प्रयोग करना अच्छा रहेगा।

Table of Contents

कंस्ट्रक्शन में इन चीजों का है अहम स्थान | These Things Have an Important Place in Construction

दोस्तों घर बनवाने में कई प्रकार के कंस्ट्रक्शन सामानों का प्रयोग किया जाता है। जिसकी अपनी-अपनी विशेषता होती है। शायद एक भी कंस्ट्रक्शन सामानों के बिना पर एक अच्छे घर को बनवाने की हम कल्पना या सोच भी नहीं सकतें है। इसलिए घर बनवाने से पहले भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले समानों के गुणों से परिचित होना बहुत जरूरी है। तो आइये जानते कि कंस्ट्रक्शन में किस प्रकार के समानों का प्रयोग करना अच्छा रहेगा।

किसी भी कंस्ट्रक्शन शुरू करने से पहले निर्माण में लगने वाले समानों की जरूरत पड.ती है, चाहे वह घर, मकान या दुकान हो। इसमें अनेक प्रकार की निर्माण सामग्री लगती हैं जैसे- सीमेंट सामग्री चूना, सीमेंट, मोर्टार,
सुरक्षात्मक सामग्री जैसे पेंट। वार्निश, प्लास्टर, और ठोस सामग्री जैसे पत्थर, ईंट, लोहा, लकड़ी। इन वस्तुओं या समानों के द्वारा ही एक अच्छे घर को बनाया जा सकता है। अब आइये आगे जानतें हैं इन निर्माण में लगने वालों कुछ समानों की विशेषताएं-

सीमेंट का इस्तेमाल | Use of Cement

सीमेंट का इस्तेमाल | इन बातों से पहचाने कैसे होती हैं अच्छी सीमेंट | Identify Good Cement From These Things

सीमेंट का इस्तेमाल घर बनने शुरू होने से लेकर और आखरी तक किया जाता है, इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि यह कितना जरूरी है। साफ शब्दों में कहें तो दिवाल की चुनाई से लेकर और फिनिसिंग तक सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर बनवाने वाले को एक अच्छी सीमेंट की पहचान करना बहुत ही जरूरी है।

सीमेंट का इस्तेमाल घर बनने शुरू होने से लेकर और आखरी तक किया जाता है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि यह कितना जरूरी है। साफ शब्दों में कहें तो दीवार की चिनाई से लेकर और फिनिसिंग तक सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर बनवाने वाले को एक अच्छी सीमेंट की पहचान करना बहुत ही जरूरी है। उदाहरण के लिए आप इस तरह से सीमेंट की पहचान कर सकते हैं-

  • एक चुटकी सीमेंट लेकर उसको रगडे. मसलने पर अगर सॉफ्ट लगे तो समझें कि सीमेंट अच्छी हैं।
  • सीमेंट का पानी के संपर्क में आने के तुरंत बाद सिंक होने लगता है, तो मान लेना चाहिए सीमेंट अच्छी हैं।
  • पानी में सीमेंट डालने से तैरनी चाहिए।

कंस्ट्रक्शन के लिए सीमेंट की क्वालिटी को ऐसे जाने | How to Know The Quality of Cement For Construction

अच्छी सीमेंट की पहचान करना सबसे पहले जरूरी है। और इसमें आपकी सहायता कर सकता है, सीमेंट का रंग। क्योंकि सीमेंट का रंग एक समान होना चाहिए। यह हल्के हरे रंग की शेड के साथ भूरे रंग का होना चाहिए।

अच्छी सीमेंट की पहचान करना सबसे पहले जरूरी है। और इसमें आपकी सहायता कर सकता है, सीमेंट का रंग। क्योंकि सीमेंट का रंग एक समान होना चाहिए। यह हल्के हरे रंग की शेड के साथ भूरे रंग का होना चाहिए।

रोडो से मुक्त हो सीमेंट

अच्छी सीमेंट की यह भी पहचान है, कि बोरी के अंदर रोड़े न पड़े हुए हो। क्योंकि रोड़े वाली सीमेंट दिवाल की चुनाई कराने के लिए अच्छी नहीं होती है। इस तरह के रोड़े वातावरण से नमी सोखने के कारण बन जाती है।

ईंट का इस्तेमाल | Use of Brick

ईट के गुणों की इस प्रकार करें पहचान | Identify The Properties of Brick in This Way

Constructionswala.com

ईंट का उपयोग दीवार, खम्भा, फुटिंग्स और अनेक तरह की संरचनाओं को बनाने में किया जाता है। अच्छी ईंटें घर को मजबूती देती है। आज के इस समय में घर बनवाते समय बहुत ही होशियार रहने की जरूरत है, क्योंकि कई बार ऐसा भी होता कि हम अच्छी ईंटों को मगवाने के लिए पैसे देते हैं लेकिन भठठे वाले पीला या कम मजबूती के ईंटे साइट पर गिरा कर चले जाते हैं।

इतना ही नहीं कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि कम साइज के भी ईंटे साइट पर पहुंचा देते है। इसलिए ईंटो के बारे में जानना बहुत जरूरी है, तो आइये जानते है कि किस प्रकार के ईंट घर बनवाने के सबसे अच्छा माना गया है।

ईट का साइज | Size of Bricks

ईंट का एक मानक बनाया गया है, जिसे स्टैंडर्ड साइज कहते हैं। इसकी लम्बाई, चौड़ाई व ऊंचाई क्रमश 7.5, 3.5, 3.5 इंच हैं, लेकिन सामान्यत बाजार में मिलने वाली ईंट की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 9, 4, 3 इंच होती है। इन साइज की ईंटो को सबसे अच्छी ईंट माना गया है।

ईंट का रंग | Color of Bricks

अच्छी ईंट की पहचान उसका रंग भी होता हैं, क्योंकि जो ईंट पक जाती हैं उनका रंग डार्क लाल रंग होता है। इस रंग के ईंट मजबूती में भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। जबकी पीले रंग के ईंट मजबूती में लाल रंग के ईंट से बहुत कमजोर होते हैं।

इस प्रकार करें अच्छी सरिया की पहचान | In This Way Identify The Good Bar

Constructionswala.com

सरिया का इस्तेमाल कंक्रीट के साथ छत, पिल्लर, बीम जैसे स्ट्रक्चर बनाने में किया जाता है। यह लोहे की छड. होती है। जिसे आज के समय में देश की कई कंपनियां बना रही है। वह इसलिए क्योंकि इसका इस्तेमाल हर घर बनवाने वाला करता है।

मांग आज के समय बहुत अधिक है। इसका फायदा उठाते हुए कई कंपनियां बजार में इस प्रकार भी हैं, जो सरिया के क्वालिटी पर ध्यान नही देती है। जिसका नुकसान घर स्वामी को उठाना पड.ता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज आपको हम इस लेख से बतायेंगे कि कौन सी सरिया सबसे अच्छी होती है, जो आपके घर को मजबूती देने का काम करेंगी।

टी.एम.टी सरिया | TMT Steel

टी.एम.टी सरिया को सरिया के क्षेत्र में सबसे अच्छी सरिया मानी जाती है। क्योंकि यह स्टील का एक मिश्र धातु है जिसका प्रमुख घटक लोहा होता है।

अच्छी सरिया के गुण कैसे पहचाने | How to Identify Best Quality of Steel

अगर आप अच्छी सरिया की पहचान नहीं करना जानते हैं, तो जान लिजिए-
कम कार्बन की मात्रा, उच्च शक्ति और तनाव, जंग प्रतिरोधी, एक समान मोटाई, एक समान रिब पैटर्न और सरिया पर ISI मार्क। एक बेहतर सरिया की पहचान के कुछ अंग हैं। जिनसे हम क्वालिटी की सरिया को पहचान सकते हैं।

रेत का इस्तेमाल | Use of Sand

Constructionswala.com

रेत जिसे बालू भी कहते हैं, यह प्राकृतिक के द्वारा हमकों मिलता है। जिसमें टूटे हुये चट्टानों के बहुत छोटे कण होते हैं। इसकों नदी के किनारे से निकाला जाता है। इसके बाद घर बनाने के लिए सीमेंट के साथ इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं कुछ अब बाजार में ऐसे भी रेत आ गए हैं, जिसे बड़ी – बड़ी कंपनियां बना रहीं है। इस पर दावा यह किया जा रहा है कि प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले रेत से अच्छा होता है जबकि ऐसा अभी प्रमाणित नहीं किया गया हैं।

रेत के पहचानने के गुण | How to Identify Good Sand

रेत की सबसे अच्छी पहचान मानक के तौर पर 1/3 भाग 2 एमएम-1 एमएम की साइज का होना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान यह रखें कि प्लास्टर के लिए खरीदे गए बालू में कंकंड न हों। वहीं सबसे अच्छा गुण रेत को पहचानने का यह है कि आप बालू को पानी में डाल दें अगर अच्छी किस्म का बालू है, तो पानी एक दम साफ दिखेंगा।

लकड़ी का इस्तेमाल | Use of Wood

घर बनवाने में लगने वाली वस्तुओं का अपना स्थान होता हैं, उसी में से एक लकड़ी भी है। जिससे दरवाजे, चौखट, खिड़की और घर या बाहार प्रयोग में लाई जाने वाली कुर्सियों को बनाने में किया जाता है। आजकल अल्लुमिनियम पैनल कांच का इस्तेमाल भी हो रहा है। लकड़ी और प्लाईबोर्ड से बनी रेडीमेड दरवाजे और खिड़कियां भी बाजार में मिलने लगी है।

लकड़ी को पहचानने के गुण

देख कर या हाथों से छुकर लकड़ी की पहचान उसके रंग, चमक, गंध, स्वाद, बनावट, अनाज, आकृति, वजन और लकड़ी की कठोरता से किया जाता है। इसके बाद अगर उसकी पहचान करनी हैं, तो लड़की को काटकर ही किया जा सकता है।

बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन | Building Construction

Constructionswala.com

किसी भी प्रकार से घर निर्माण शुरू करने के लिए बताये गये चीजों की जरूरत निश्चित ही पड.ती है। इसलिए घर स्वामी जब घर बनवा रहे हो तो उनके लिए यह भी जरूरी हो जाता है, कि वो अच्छी कंस्ट्रक्शन के समानों का प्रयोग करें।

क्योंकि घर की सुरक्षा और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए इन्हें सावधानी से चुना जाना चाहिए। साथ ही आकार और ब्रांडों का भी ध्यान घर बनवाते समय रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *