
भवन निर्माण से पहले स्थान के जमीनी स्तर को दुर्रस्त करने की जरूरत होती हैं, जिसके लिए machinery या निर्माण उपकरण को प्रयोग में लाया जाता हैं। यह चंद समय में ही निर्माण होने वाले स्थान को बेहतर बना देता हैं। निर्माण उद्योग में उपयोग की जाने वाली विभिन्न प्रकार की भारी मशीनें होती हैं। इन मशीनों का इस्तेमाल जमीन को बराबर करने के साथ ही सामग्री को लोड करने, साइट के अंदर के कामों को करने, सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने जैसे अनेक प्रकार के कामों को करने के लिए किया जाता हैं। लेकिन इस लेख के माध्यम से आज आपको हम अर्थ मूविंग इक्विपमेंट के बारे में कुछ जानकारी देंगे। तो आइए जानते है, कि वे कौन से उपकरण है। –
निर्माण मशीनरी के प्रकार | Types Of Construction Machinery
वर्तमान समय में बहुत से ऐसे उपकरण आ गए जिनके प्रयोग से निर्माण कार्यों को कम समय में संपन्न कर दिया जाता हैं। इनकों निम्न प्रकार से इनको कार्यों के आधार पर बांटा गया हैं।
- अर्थ मूविंग इक्विपमेंट
- निर्माण वाहन
- सामग्री हैंडलिंग उपकरण
- अन्य निर्माण उपकरण ( other machinery)
अर्थ मूविंग इक्विपमेंट | Earth Moving Equipment

इस उपकरण का प्रयोग जमीन की खुदाई, जमीन को बराबर करना और मिट्टी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए किया जाता हैं। अगर इस उपकरण के बारे में कम शब्दों में कहें तो इसका उपयोग विभिन्न उत्खनन कार्यों को करने में होता हैं। इसके कार्यं इतने मात्र नही हैं, बल्कि मरम्मत, निर्माण, ऊंचाई, कृषि और विध्वंस के कामों में भी इसका उपयोग अधिक किया जाता हैं। लेकिन ये कार्य इसके द्वितीय कामों में आते हैं। इसके कुछ मुख्य प्रकार इस तरह से हैं –
लोडर | Loader

इसको भारी मशीनरी उपकरण में से एक गिना जाता हैं। वहीं अगर इसके कार्यों की बात करें, तो वे इस प्रकार से हैं, जैसे निर्माण में या डामर, विध्वंस मलबे, गंदगी, बर्फ, चारा, बजरी, लॉग, कच्चे खनिज, पुनर्नवीनीकरण सामग्री, चट्टान, रेत, वुडचिप्स। लोडर के अनेक प्रकार के होते हैं, इन्हें भी कामों के आधार पर इस प्रकार से बांटा जाता हैं।
- बकेट लोडर,
- फ्रंट लोडर, फ्रंट-एंड लोडर
- पेलोडर, स्कूप, फावड़ा
- स्किप लोडर, व्हील लोडर
- स्किड-स्टीयर लोडर
बुलडोजर | Bulldozer

यह एक ट्रैकटर का प्रजाति होता हैं, लेकिन ये आकार ट्रैक्टर से बहुत ही मशीनरी तौर भारी होता हैं। वहीं इसके उपयोग और कार्यों की बात करें तो बड़ी मात्रा में मिट्टी, रेत, मलबे, या अन्य सामग्री को धक्का देने के लिए किया जाता हैं।
बैकहो | Backhoe

यह एक खुदाई करने वाला मशीनरी उपकरण हैं। जिसे रियर एक्टर या बैक एक्टर के नाम से भी जाना जाता हैं। इसके मुख्य दो भाग होते हैं, जिसमे से एक भाग खुदाई करने वाली बाल्टी होती हैं, वहीं दूसरा भाग इंजन का होता हैं।
स्किड स्टीयर लोडर | Skid Steer Loader

यह एक चार पहिया वाला स्किड लोडर या स्किड-स्टीयर लोडर होता हैं। जिसकी प्रत्येक पहिया को प्रत्येक तरफ सिंक्रनाइजेशन किया जा सकता हैं। यह उपकरण लिफ्ट आर्म्स के साथ एक छोटा, कठोर-फ्रेम, इंजन-संचालित मशीनरी होता हैं।
ट्रेन्चर | Trencher

यह निर्माण उपकरण मात्र एक भाग होता हैं। इसका मुख्य रूप से खाई खोदने में किया जाता हैं। इसके साथ ही इसका कार्य पाइप या बिजली के केबल बिछाने, जल निकासी स्थापित करने या खाई युद्ध की तैयारी के कामों में अधिक होता हैं।
मोटर ग्रेडर | Motor Grader

इसका प्रयोग मुख्यता जमीन को सपाट बनाने में होता है। इसे भी दो नामों से जाना जाता हैं, जैसे रोड ग्रेडर या मोटर ग्रेडर नाम। यह एक निर्माण कार्यों में प्रयोग की जाने वाली machinery होती हैं। जिसमें एक सतह को बराबर करने वाली लंबी ब्लेड लगी होती हैं।
मोटर स्क्रेपर्स | Motor Scrapers

यह मशीनरी एकत्रित मिटटी को बराबर करने के लिए किया जाता है। इस मशीनरी का उपयोग सबसे अधिक रोड के निर्माण में होता हैं। सिविल इंजीनियरिंग में, मोटर-स्क्रैपर या पहिएदार ट्रैक्टर स्क्रेपर अर्थमूविंग के लिए उपयोग किए जाने वाले भारी उपकरण(heavy machinery) का भाग है।
क्रॉलर लोडर | Crawler Loader

क्रॉलर लोडर हैवी-ड्यूटी अर्थ-मूविंग मशीन हैं, जिसमें चैन के पहिया लगा हुआ होता है। इसकी खाशियत के कारण इस मशीन के द्वारा आप किसी भी जमीनी हालात में काम लिया जा सकता हैं। इसके द्वारा भारी लोड के वजन को उठाया जा सकता है।
पहिएदार लोडिंग फावड़ा | Wheeled Loading Shovel

इसे मुख्यता इस प्रकार से डिजाइन किया गया है, कि भारी वजन को आसानी से उठाया जा सके। यह एक पहिएदार लोडिंग फावड़ा वाहन है। इसको भी मिट्टी के कार्यों में प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं इसके द्वारा सामान को भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में शामिल किया जाता हैं।
मूविंग इक्विपमेंट के लाभ | Benefits Of Moving Equipment
- खनन कार्यों को सरलता से इसके द्वारा किया जा सकता हैं।
- अधिक समय में होने वाले कार्यों को चंद घंटों में खत्म किया जा सकता हैं।
- लेबर चार्ज और समय दोनों की बचत होती हैं।
- जमीनी सतह को सरलता से बराबर किया जा सकता हैं।
- वजन सामाग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक इनके माध्यम से बिना नुकशान के ले जाया जा सकता हैं।
- खुदाई कार्य जैसे तार को जमीन के अंदर डालना, पाइप को जमीन के अंदर बिछाना जैसे कार्य भी इनके द्वारा आसानी से किया जा सकता हैं।
मूविंग मशीनरी के निर्माण | Manufacture Of Moving Machinery

इन machinery का उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता हैं। इनका सबसे पहले उपयोग पश्चिम के देशों में शुरू हुआ था। इसका आविष्कारक देश इंग्लैंड हैं। यहीं से जेसीबी जैसे भारी निर्माण उपकरण को बनाने का काम शुरू किया गया था। लेकिन बदलते समय में अब इसे कई देशों की कंपनिया बना रही हैं। जबकि जेसीबी जैसे कंपनी की फ्रेंचाइजी आज भी दुनिया के देशों में मौजूद हैं। जहां पर इन मशीनरी उपकरण को बनाया और बेचा जाता हैं। वहीं भारत देश में महिंद्रा जैसे कंपनी इन मशीनों का निर्माण कर रही हैं।
सार | Essence
किसी भी बड़े स्तर के काम व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए उपयुक्त उपकरणों का उपयोग अर्थव्यवस्था, गुणवत्ता, सुरक्षा, गति और समय पर पूरा करने में सहायता करता है। यही कारण हैं, कि machinery किसी भी निर्माण प्रक्रिया का एक अटूट भाग बन चुका है। किसी भी परियोजना के निर्माण में शामिल बुनियादी कार्यों में खुदाई, उन्हें काफी लंबी दूरी तक ले जाना, प्लेसमेंट, कॉम्पैक्टिंग, लेवलिंग, डोजिंग, ग्रेडिंग, हॉलिंग जैसे कामों को किया जाता हैं। इन कामों को इन मशीनरी उपकरण के माध्यम से चंद समय में किया जाता हैं। जिससे लेबर चार्ज और समय दोनों की बचत होता हैं।