
दोस्तों पुराने जमानें में घर और दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए मिट्टी के लेप लगाए जाते थे, जो आज भी कई जगहो पर अपनाया जाता हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, यह तरीका भी बदलता गया। आज वह दौर आ गया जब शहरों और गांवों में ईंटों से बने घरों की दीवारों में नई जान डालने के लिए पेंट ( wall texture paints ) का प्रयोग किया जा रहा है।
दीवारों को पेंट ( wall texture paints ) करने में नयी डिजाइनों और तरीकों को शामिल किया गया हैं, जो एक दम क्रिएटिव होती हैं। जिनकों मशीनों और बरीक कारीगरों के द्वारा किया जाता हैं। यह नयी डिजाइनें पेंटस से संबंधित होती हैं। इन्ही पेंट्स के नये प्रयोगों के तहत आजकल टेक्सचरों से घर की दीवारों को सजाने के लिए टेक्सचर पेंट पेश किए गए हैं। जिनकी सहायता से टेक्सचर पेंटिंग, स्टैंसिल पेंटिंग का प्रयोग करके घर को नया रूप दिया जा रहा हैं।
वॉल टेक्सचर पेंट्स के प्रकार | Types Of Wall Texture Paints.
दीवारों को नया रूप देकर सजाने के लिए इन अनेक टेक्सचर ( wall texture paints ) के प्रकारों का प्रयोग किया जाता हैं।
स्मूथ टेक्सचर पेंट | Smooth Texture Paint

यह टेक्सचर पेंट का प्रयोग करना बहुत ही आसान होता हैं, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का दाना या रेत के कण नहीं पाये जाते हैं। इसलिए चिकनाई अधिक होने के कारण किसी भी संरचना को इसके द्वारा बनाया जा सकता हैं। यह अन्य पेंट की तुलना में बहुत ही भारी होता हैं, इसलिए इसके प्रयोग के लिए इसमें पुट्टी को मिलाया जाता हैं।
सैंड टेक्सचर पेंट | Sand Text Paint

इसमें रेत के कण आवश्यकता के अनुसार पाया जाता हैं। यह आंतरिक लेटेक्स पेंटिंग है, जिसको बाजार से महीन, मध्यम और मोटे दानों के साथ आसानी से पाया जाता हैं। यह दो तरह के होते हैं, जो अलग-अलग श्रेणीयों में मिलता हैं।
प्रीमिक्स टेक्सचर पेंट | Pre Mixed Sand Texture Paint

इस प्रकार के टेक्सचर पेंट ( wall texture paints ) को सीधे दीवारों पर प्रयोग कर सकते हैं। क्योंकि प्रीमिक्स टेक्सचर पेंट में सेंड एडिटिव्स पहले से ही मौजूद रहता है। यह पेंट शुरूआती चरण में फिनिशिंग नहीं दे पाते हैं। इसलिए दोबारा किया जाता हैं। यह पेंट छत की टेक्सचर पेंटिंग के लिए बहुत ही उपयोगी माना गया हैं।
सेल्फ मिक्सिंग टेक्चर पेंट | Self Mixing Paints

इसको आप टेक्सचर की कुछ पदार्थों को मिला कर स्वयं बना सकते है। जिसको अपनी पसंद के अनुसार आकर भी दे सकते हैं। साथ ही इसमें रेत का मिश्रण मिलाया जाता हैं। स्वयं बनाने के कारण ही इसको सेल्फ मिक्सिंग टेक्सचर कहा जाता हैं।
नॉकडाउन टेक्सचर पेंट | Knockdown Texture Paint

नॉकडाउन टेक्सचर पेटिंग ( wall texture paints ) बैडरूम, लिविंग रूम और हॉल में डिजाइनों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। इसकी मोटाई लगभग 1/8 इंच मोटे पेंट के कोट द्वारा बनाया जाने का काम किया जाता हैं। यह दो कोट के द्वारा फाइनल होता हैं। पहले कोट के सूखने के बाद पोटिन चाकू या टॉवल के उपयोग से उच्च बिंदुओं को खटखटाया जाता है। जिसके बाद दूसरा कोट किया जाता हैं, जो बाद में सख्त और टिकाऊ होती है।
पॉपकॉर्न टेक्सचर पेंटिंग | Popcorn Texture Paint

यह पेंटिंग एक दम पॉपकॉर्न की तरह होती है, इसलिए इसका नाम भी पॉपकॉर्न पड़ा हैं। पॉपकॉर्न जैसे आकर देने के लिए इसमें स्टायरोफोम को मिलाया जाता हैं। इसको दीवारों पर लगाने के लिए बड़े नोजल के साथ एक विशेष टेक्सचर्स स्प्रैयर की जरूरत होती हैं, जिसकी सहायता से इसे लगाया जाता हैं। यह पेंट कई कोट में पूरा होता हैं। इसलिए कई अपूर्णताओं को कवर करते हुए इसकी मोटाई अधिक हो जाती हैं। जिसके बाद पूर्ण फिनशिंग मिलती हैं।
ऑरेंज पील टेक्सचर पेंट | Orange Peel Texture Paint

इसको स्प्रे गन से प्रायमर पर फैलाया जाता है। यह अन्य टेक्सचर पेंट की तरह रूड यानी खुरदुरा नहीं होता हैं। इसके बाद भी यह अधिक टिकाऊ होता हैं। इसे प्राइमर या टॉप कोट से कोट किया जाता है। यह टेक्सचर पेंट सैंड पेंट जितना खुरदरा नहीं होता है। इसके प्रयोग के लिए कहा जाता हैं, कि इसको किचन और बाथरूम में प्रयोग करना सबसे बेहतर होगा।
स्प्लेडर नॉकडाउन वॉल टेक्सचर | Splatter knockdown Texture

इसको करने के लिए बहुत ही सावधानी अपनायी जाती हैं। क्योंकि इसे कई कोट में किया जाता हैं, और प्रत्येक में बारीक कारीगरी की जरूरत होती हैं। दीवार की सतह पर दीवार पर टेक्चर ( wall texture paints ) का छिड़काव करने से पहले इसे प्राइमस के दो कोट की आवश्यकता होती है। ऐसा करने के बाद आपको बड़े फ्लैट चाकू का उपयोग करके एक चिकनी सतह बनानी होती है। इसी दौरान ही कारीगरी का हुनर का इस्तेमाल होता हैं।
हॉक | Hawk

हॉक एक सपाट प्लेट है, जिसके नीचे एक हैंडल लगाया जाता हैं। जिसके इस्तेमाल से ही टेक्सचर डिजाइन को बनाने का काम किया जाता हैं। टेक्सचर को बनाते समय प्लास्टर को जमीन के सतह और केंद्र को ध्यान में रखा जाता हैं। इसके बाद दीवारों की सतह पर एक सपाट आकार को बनाया जाता हैं, जो एक हॉक और ट्रोवल का रूप लेता रहता हैं। क्योंकि इस पूरी बारीकी में यह एक दूसरे के ऊपर लुढ़कने का काम करते हैं।
स्किप ट्रोवल | Skip Trowel

स्किप ट्रोवल टेक्सचर को खासकर दीवारों की कमियों को छुपाने के लिए किया जाता हैं। इसका इस्तेमाल करना और बनाना बहुत ही आसान हैं। क्योंकि इस टेक्सचर पेंटिंग ( wall texture paints ) सें रैंडम पैटर्न बनाये जाते हैं।
वाल टेक्सचर के लाभ | Advantage Of Wall Texture
वाल टेक्सचर ( wall texture paints ) के लाभ दीवारों को मजबूती देने के साथ आपके घर को हाइलाइट करते हैं। इतना ही नहीं नये दौर के अनुसार दीवारों को आकार देने का काम भी करते हैं। इसके साथ ही कुछ लाभ इस प्रकार से हैं-
- इस कार्य को पेशेवर कामगारों के द्वारा किया जाता हैं, जिससे आटपुट काफी आकर्षक निकल कर सामने आता है।
- यह अधिक दिनों तक टिकाऊ रहता हैं, जो दीवारों को सुरक्षित और खूबशूरत बनाये रखने ने मदद करता हैं।
वाल टेक्सचर के हानि | Disadvantage Of Wall Texture
- वाल टेक्सचर पेंट काफी महंगे होते हैं।
- इसको पेशेवर कारीगरों के द्वारा ही किया जा सकता हैं, जो अधिक चार्चफुल हो सकता है।
- बदलाव के दौरान इसको हटाना काफी मुश्किल होता है।
टेक्सचर पेंट का प्रयोग क्यों करना चाहिए? Why Should You Use Texture Paint?

- वाल टेक्सचर पेंट ( wall texture paints ) अधिक स्टाइलिश और डिजायनों में पाया जाता हैं, जो दीवारों को अनूठा निखार देते हैं।
- वाल टेक्सचर प्रत्येक मौसम में अपनी खूबशूरती बनाये रखता हैं, जिससे दीवारों पर शैवाल या कवक जल्दी नहीं लगते हैं।
- यह पानी आधारित है, इसलिए यह कम हानीकारक होता हैं।
- इनके प्रयोग से दीवारों पर भ्रम पैदा करना आसान हैं, क्योंकि टेक्सचर पेंट के साथ, कोई इसे ऐसा बना सकता है, जिससे ऐसा लगे कि दीवारों पर टाइल्स या मार्बल लगाया गया है।
- इसके प्रयोग से दीवारों की कमियों को आसानी से छीपाया जा सकता हैं।
सार | Essence
घर और दीवारों को एक्स्ट्रा लुक देने के लिए टेक्सचर पेंट ( wall texture paints ) का प्रयोग आप सरलता के साथ कर सकते हैं। यह आपके दीवारों को मजबूती के साथ एक नया लुक देने का भी काम करता हैं। इसका इस्तेमाल घर के इंटिरियर और आउटडोर दोनों स्थानों पर किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें – घर की दीवारों को पेंट करने के लिए इन बातों को रखें याद |