एमडीएफ ( MDF) क्या है ? आइए जानते हैं

लकड़ी का यह एक प्रकार हैं, जिसे मध्यम-घनत्व फाइबरबोर्ड यानि एमडीएफ कहते हैं। यह एक डिजाइन किया गया वस्तु होता हैं, जिसे लकड़ी के प्रयोग से उत्पादित किया जाता है।

एमडीएफ का निर्माण

इसको बनाने के लिए सबसे पहले लकड़ी के तंतुओं यानी की वुड फायबर को मोम और रेजिन से चिपकाया जाता हैं। इसके बाद इसे निश्चित तापमान के साथ उच्च दाब पर दबाया जाता है।

लकड़ी का चुनाव

लकड़ी का चुनाव करना डक्थ् के बनने की पहली प्रक्रिया होती हैं। लकड़ी के चुनाव से तात्पर्य यह है, कि कच्चे माल या लकड़ी के अवशेषों का चयन और शोधन करना।

MDF बनाने की पहली प्रक्रिया MDF

इस चरण में नरम लकड़ी की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद बनने वाला प्रोडक्ट अच्छा हो इसके लिए लॉग से छाल को हटाया जाता है।

चिप्स वॉशर

चिप्स बनने के बाद उसे पानी से धोया जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया से पहले उनमें निकली हुई कमियों की जांच की जाती हैं, जैसे छाल, गंदगी, धूल आदि के टुकड़ों को हटा दिया जाता है।

डिफिब्रेटर

इस प्रक्रिया में कटी चिप्स को लुकगदी बनाया जाता हैं, और इसके बाद चिप्स को पिंघला हुआ पैराफिन मोम के साथ लेपित किया जाता हैं।

एमडीएफ से होने वाले लाभ

· एमडीएफ प्लाईवुड से कम कीमत का होता है। · इसकी सतह बहुत चिकनी और सॉफ्ट होती है। · यह पेंटिंग के लिए एक बढ़िया सतह है। लेकिन इस पेंट का स्प्रे नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह एक नुकशान भरा कदम होता है। · इसे इस तरह से तैयार किया जाता है कि इसमें कहीं पर भी आपको जोड. या विभाजन मार्क नहीं दिखाई देंगे। · इसकी चिकानाई की खाशियत के कारण इसके उपर आप आसानी से किसी भी प्रकार की डिजाइन बना सकते हैं।