जानें क्या होता हैं, ब्लॉक बोर्ड

जानें क्या होता हैं, ब्लॉक बोर्ड

ब्लॉकबोर्ड सभी प्रकार के इंजीनियर लकड़ी से अलग होते हैं। इनका निर्माण लकड़ी के ठोस ब्लॉक से होता हैं।

ब्लॉक बोर्ड के लाभ

ब्लॉक बोर्ड के लाभ

· ये भारी वस्तुओं का भार उठाने में सक्षम होते है, और असानी से भार रखने से मुड़ते नहीं है। · यह वजन में हल्के और ठोस होते है। · इसकी सतह चिकनाई युक्त होती हैं, इसलिए इस पर काम करना सरल होता है। · इसकी दोनों सतहों के बीच एक साफ्टउड का कोर लगा होता है। · ब्लॉक बोर्ड में ठोसपन अधिक होता है इसलिए इसे आसानी से तोड़ा नहीं जा सकता है। · अधिकतर इसका प्रयोग उस स्थान पर किया जाता है, जहां पर लकड़ी के लंबे टुकड़ों का उपयोग करना होता है।

ब्लॉकबोर्ड के हानि

ब्लॉकबोर्ड के हानि

· ब्लॉक बोर्ड वजन में हल्के होेने के कारण ज्यादा भरोसेमंद कठोर की वस्तु नहीं मानी जाती है। · ब्लॉक बोर्ड लंबे समय तक अपना स्थायित्व नहीं बना के रख पाते हैं। · पेंच और नेलिंग का इस्तेमाल इन पर सावधानी से करना चाहिए,नहीं तो दरार का कारण बन सकती हैं। · कई बार देखा गया है कि इस बोर्ड में सिकुड़न और सूजन होने का चांस रहता हैं। · इसके खराब होने की गारंटी नहीं होती है।

ब्लॉक बोर्ड के प्रकार

ब्लॉक बोर्ड के प्रकार

1.बी.डब्ल्यू.पी ग्रेड

1.बी.डब्ल्यू.पी ग्रेड

इस प्रकार के लॉक बोर्ड का इस्तेमाल अधिकतर बस, रेलवे डिब्बों और घरों को बनाने में किया जा सकता है। ये ब्लॉक बोर्ड बाहरी प्रयोग के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।

2.एम.आर. ग्रेड

2.एम.आर. ग्रेड

एम.आर ग्रेड का ब्लॉक बोर्ड का इस्तेमाल आंतरिक उपयोग जैसे फर्नीचर, विभाजन, पैनलिंग, छत जैसे कामों के लिए किया जाता है।

ब्लॉक बोर्ड का इस्तेमाल

ब्लॉक बोर्ड का इस्तेमाल

· इसका उपयोग फर्नीचर बनाने में किया जाता है। · शिल्प का निर्माण में भी ब्लॉक बोर्ड का प्रयोग किया जा सकता है। · विभाजन, पैनलिंग के निर्माण में भी इसका प्रयोग किया जाता है। · इसका उपयोग रेलवे और बस जैसे यातायात के साधनों में मुख्यता इस्तेमाल होता हैं। · ब्लॉक बोर्ड का प्रयोग रसोई निर्माण के साथ-साथ फर्श बनाने में भी किया जाता है। · घरों के अंदर डिजाइनों और आंतरिक सजावट में भी यह प्रयोग में लाया जाता है।