इन विधियों से जाने घर निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता, घर बनाने में होगी असानी

Abhishek Yadav

सीमेंट का इस्तेमाल

02.

सीमेंट का इस्तेमाल घर बनने शुरू होने से लेकर और आखरी तक किया जाता है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि यह कितना जरूरी है। साफ शब्दों में कहें तो दीवार की चिनाई से लेकर और फिनिसिंग तक सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर बनवाने वाले को एक अच्छी सीमेंट की पहचान करना बहुत ही जरूरी है। उदाहरण के लिए आप इस तरह से सीमेंट की पहचान कर सकते हैं

ईंट का इस्तेमाल

ईंट का उपयोग दीवार, खम्भा, फुटिंग्स और अनेक तरह की संरचनाओं को बनाने में किया जाता है। अच्छी ईंटें घर को मजबूती देती है। आज के इस समय में घर बनवाते समय बहुत ही होशियार रहने की जरूरत है

ईट का साइज

ईंट का एक मानक बनाया गया है, जिसे स्टैंडर्ड साइज कहते हैं। इसकी लम्बाई, चौड़ाई व ऊंचाई क्रमश 7.5, 3.5, 3.5 इंच हैं, लेकिन सामान्यत बाजार में मिलने वाली ईंट की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 9, 4, 3 इंच होती है।

ईंट का रंग

अच्छी ईंट की पहचान उसका रंग भी होता हैं, क्योंकि जो ईंट पक जाती हैं उनका रंग डार्क लाल रंग होता है। इस रंग के ईंट मजबूती में भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। जबकी पीले रंग के ईंट मजबूती में लाल रंग के ईंट से बहुत कमजोर होते हैं।

अच्छी सरिया की पहचान

सरिया कि मांग आज के समय बहुत अधिक है। इसका फायदा उठाते हुए कई कंपनियां बजार में इस प्रकार भी हैं, जो सरिया के क्वालिटी पर ध्यान नही देती है। जिसका नुकसान घर स्वामी को उठाना पड.ता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज आपको हम इस लेख से बतायेंगे कि कौन सी सरिया सबसे अच्छी होती है

टी.एम.टी सरिया

टी.एम.टी सरिया को सरिया के क्षेत्र में सबसे अच्छी सरिया मानी जाती है। क्योंकि यह स्टील का एक मिश्र धातु है जिसका प्रमुख घटक लोहा होता है।

अच्छी सरिया के गुण

कम कार्बन की मात्रा, उच्च शक्ति और तनाव, जंग प्रतिरोधी, एक समान मोटाई, एक समान रिब पैटर्न और सरिया पर ISI मार्क। एक बेहतर सरिया की पहचान के कुछ अंग हैं। जिनसे हम क्वालिटी की सरिया को पहचान सकते हैं।

रेत का इस्तेमाल

रेत की सबसे अच्छी पहचान मानक के तौर पर 1/3 भाग 2 एमएम-1 एमएम की साइज का होना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान यह रखें कि प्लास्टर के लिए खरीदे गए बालू में कंकंड न हों। वहीं सबसे अच्छा गुण रेत को पहचानने का यह है कि आप बालू को पानी में डाल दें अगर अच्छी किस्म का बालू है, तो पानी एक दम साफ दिखेंगा।

लकड़ी का इस्तेमाल

देख कर या हाथों से छुकर लकड़ी की पहचान उसके रंग, चमक, गंध, स्वाद, बनावट, अनाज, आकृति, वजन और लकड़ी की कठोरता से किया जाता है। इसके बाद अगर उसकी पहचान करनी हैं, तो लड़की को काटकर ही किया जा सकता है।

More stories