
दोस्ता लकड़ी का यह एक प्रकार हैं, जिसे मध्यम-घनत्व फाइबरबोर्ड यानि एमडीएफ कहते हैं। यह एक डिजाइन किया गया वस्तु होता हैं, जिसे लकड़ी के प्रयोग से उत्पादित किया जाता है। इसको बनाने में मुख्य रूप से लकड़ी के तंतुओं ;वुड फायबर द्ध का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे सॉफ्टवुड को डिफिब्रिलेटर से तोड़कर प्राप्त किया गया होता है। कम शब्दों में अगर इसे परिभाषित किया जाए तो यह डिजाइन की गई लकड़ी का सम्मिश्रण है, जो एक तरह से पार्टिकल बोर्ड के सामान और आकार का लगेगा। लेकिन पार्टिकल बोर्ड की अपेक्षा यह अधिक मजबूत होता हैं।
एमडीएफ का निर्माण | Construction of MDF

जैसा कि आप लोग जानते है, कि यह एक लकड़ी के छोटे छोटे तंतुओ से मिलकर बना हुआ होता हैं। लेकिन इसके बनने की जो प्रक्रिया होती हैं, वो सुनने में जितनी आसान लगती है, उतनी होती नहीं हैं।
इसको बनाने के लिए सबसे पहले लकड़ी के तंतुओं यानी की वुड फायबर को मोम और रेजिन से चिपकाया जाता हैं। इसके बाद इसे निश्चित तापमान के साथ उच्च दाब पर दबाया जाता है। परिणाम स्वरूप एक नया रूप डक्थ् हमें मिलता है। आइए जानतें हैं एमडीएफ के उत्पादन की संक्षिप्त प्रक्रिया के प्रकार है –
लकड़ी का चुनाव | Choice of wood
लकड़ी का चुनाव करना डक्थ् के बनने की पहली प्रक्रिया होती हैं। लकड़ी के चुनाव से तात्पर्य यह है, कि कच्चे माल या लकड़ी के अवशेषों का चयन और शोधन करना। इसलिए प्लाईवुड संयंत्रों से चिप्स और छिलन एकत्र करके आगे की प्रक्रिया की ओर बढ़ा जाता है।
MDF बनाने की पहली प्रक्रिया MDF | Production Process

इस चरण में नरम लकड़ी की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद बनने वाला प्रोडक्ट अच्छा हो इसके लिए लॉग से छाल को हटाया जाता है। इस काम को करने के बाद ग्रिट और जैविक कचरे में कमी आती है।
इसके बाद डिबार्कड़ लॉग्स को एमडीएफ प्लांट में भेजा जंाता हैं, जिसके बाद वो चिपिंग के चरण से गुजरते हैं।
चिप्स वॉशर | Chips washer

चिप्स बनने के बाद उसे पानी से धोया जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया से पहले उनमें निकली हुई कमियों की जांच की जाती हैं, जैसे छाल, गंदगी, धूल आदि के टुकड़ों को हटा दिया जाता है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को ही चिप्स वासिंग की प्रकिया कहते हैं।
डिफिब्रेटर | Defibrator

इस प्रक्रिया में कटी चिप्स को लुकगदी बनाया जाता हैं, और इसके बाद चिप्स को पिंघला हुआ पैराफिन मोम के साथ लेपित किया जाता हैं।
चटाई गठन | Mat formation
डिफिब्रेटर के बाद चटाई गठन की प्रक्रिया की जाती हैं। जिसमें सूखे रेशों को चटाई बनाने वाली प्रणाली में पहुँचाया जाता है। यहीं पर ही एमडीएफ के साइज और लंबाई को निधार्रित की जाती है।
भंडारण | Storage
एमडीएफ के निर्माण का यह आखरी चरण होता है, जिसमें छंटनी किए गए एमडीएफ बोर्डों को उचित स्थान दिया जाता हैं। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर रख दिया जाता है। इस व्यवस्था को ही भंडारण कहा जाता है।
एमडीएफ (MDF) के नुकसान | Disadvantages of MDF
- एमडीएफ ( MDF) पानी और अन्य तरल पदार्थ जैसे स्पंज को ऑबजर्ब करता है, जिससे यह फूलता है। इससे बचाने के लिए इस पर प्राइमर, पेंट या अन्य सीलिंग उत्पाद की सहायता से इसे बचाया जाता है।
- इसके निर्माण में अधिक मात्रा में धूल निकलती रहती हैं, जो कामगारों के स्वास्थ्य को ज्यादा प्रभावित करते हैं।
- यह लकड़ी की अपेक्षा कमजोर होता है।
- इसमें हल्का सा दाब पड.ने से क्रैक आ जाता है।
- यह अधिक वजन के होते हैं, इसलिए इसको उठाने के लिए दो व्यक्तियों की जरूरत पड.ती है।
एमडीएफ से होने वाले लाभ | Benefit of MDF
- एमडीएफ प्लाईवुड से कम कीमत का होता है।
- इसकी सतह बहुत चिकनी और सॉफ्ट होती है।
- यह पेंटिंग के लिए एक बढ़िया सतह है। लेकिन इस पेंट का स्प्रे नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह एक नुकशान भरा कदम होता है।
- इसे इस तरह से तैयार किया जाता है कि इसमें कहीं पर भी आपको जोड. या विभाजन मार्क नहीं दिखाई देंगे।
- इसकी चिकानाई की खाशियत के कारण इसके उपर आप आसानी से किसी भी प्रकार की डिजाइन बना सकते हैं।
एमडीएफ के प्रकार | Types of MDF
हरे रंग के एमडीएफ | Green MDF

एमडीएफ के ये प्रकार हरे रंग के होते हैं। जो नमी को अवशोषित नहीं करते हैं। इसको एमडीएफ की उच्च किस्मों में से एक माना जाता है।
नीले और लाल रंग के एमडीएफ | Red / blue MDF

नीले और लाल रंग के एमडीएफ बोर्ड अग्नी रोधी होते हैं। इनकी खाशियत यह होती है, कि ये कुछ घंटों तक आग की लपटों को झेल सकते हैं। जिससे आग लगने की दर में भी कमी आती है।
नियमित एमडीएफ | Regular MDF

नियमित एमडीएफ परिष्कृत लकड़ी के चिप्स से बना होता है। यह प्लाईवुड की अपेक्षा अधिक संघन और मजबूत होता हैं।
एमडीएफ के गुण | Properties of MDF
- आवश्यकता अनुसार इसकी आप मोटाई रख सकते हैं।
- इसमें लोच पाया जाता हैं।
- जल अवशोषण की शक्ति होती है।
- बनने के बाद यह लकडि.यों की तरह सूजन का शिकार नहीं होता हैं।
- आंतरिक बंधन शक्ति होता है।
- टूटने का मापांक
सार | Essence
एमडीएफ एक इंजीनियरिंग के द्वारा प्रादान की हुई लकड़ी है, जो नेचुरल रूप से मिल रही लकडि.यों की तरह नहीं होती हैं। इसके बारे में एक आम बात यह है, कि डक्थ् नमी प्रतिरोधी है, लेकिन उच्च तापमान से डरता है। इसे आप अधिक धूप में नहीं रख सकते हो। क्योंकि धूप में आने से इसमें दरारे आ जाती है।